मदारी,सपेरा,जोगी….
लगभग छः – सात महिने की एकरसता और उब को तोडने के लिये गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना काफ़ी मददगार होता है। हर बार कुछ नये कार्यों की योजना बना के जाता हूं पर योजनायें धरी की धरी रह जाती है और छुट्टियां मां और बाबुजी के स्नेह तले अकर्मण्यता में बीतती है। इस बार गरमियों की छुट्टी में ऐसे ही एक आलस भरी दोपहरी में घर में लेटा हुआ था तभी एक आवाज सुनाई दी…किसी के गाने की…शैली जोगियों वाली थी। गौर किया तो लगा की बहुत दिन बाद ऐसी आवाज सुनाई दे रही है। बिस्तर से उठ के भागा तो सामने वाले घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति हाथ में एक डिब्बा लिये झनझनाते हुए मुख पर कपडे का मुखौटा डाले जो बटनों से जडा था गा रहा था। उस घर के ही बच्चे उसे घेरे हुए थे। कदम बरबस उसकी ओर उठ गये। गाना गाने के दर्म्यान ही घर में से किसी ने निकल कर उसे चावल दे दिया। गाना खत्म करने के बाद वह दुसरे दरवाजे की तरफ़ चला गया । जाते जाते लेकिन मेरी स्मृतियों को कुरेद गया। बचपन में हम इस मुखौटे वाले जिसे बाकुम कहते थे के आते ही उसे घेर लेते थे…दुरी बनाकर क्योंकि वह कभी कभी डरावनी आवाज निकालता था और हम डर जाते। उसके झनझनाते डिब्बे की आवाज की लय में अद्भुत आकर्षण था। बाद में इस ‘बाकुम’ की हम नकल भी करते थे।
सपेरें तो पहले बहुत आते थे तरह तरह के सांप लिये हुए । सारे बच्चे उसके पीछे एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे घुमते रहते थे। इसके लिये उसे बीन भी नहीं बजाना पडता था।
इसी तरह सारंगी बजाने वाले योगी भी आते थे कंधे पर बडा झोला लिये। उनकी सारंगी से मनुष्यों जैसी आवाज निकलती थी। देर तक उनका गाना सुनने की लालसा में उन्हे भिक्षा देने में विलम्ब कर दिया जाता था। बच्चों को डराया जाता था बदमाशी करोगे तो बाबाजी इसी झोला में ले जायेंगे।
विद्यालय से लौटते हुए भीड लगी देख कर हम समझ जाते थे कि मदारी का खेल लगा है। भीड में धंस कर हम अपनी जगह बना कर खेल देखने लग जाते थे। मदारी के साथ एक जमुरा और ताबीज होता था और वह कुछ भी गायब करने की क्षमता रखता है ऐसी मान्यता थी। वो दोनों अपने वाक जाल में तमाशाइयों को उलझाये रखते थे। इसे तो हमने फ़िल्मों में भी देखा है।
एक लकडी के घोडे वाला आता था ढोलक वाले के साथ। लकडी के रंगीन घोडे की बीच में जगह बना कर घुसे उसके पैरों में घुंघरु और हाथों में चाबुक होता था । उसे दुल्दुलवा घोडा कहते थे। वह यहां से वहां ढोलक के थाप पर कुदते हुए अपना खेल दिखाता था। इन सबका आना हमारे लिये अतीव प्रसन्न्ता का विषय था।
पर ये सारी चीजं लुप्तप्राय हो गयी है। सपेरे और मदारी तो कभीकभी स्टेशन या कचहरी जैसी जगहों पर दिख भी जाते हैं पर बाकुम, दुल्दुलवा घोडा, जोगी…नहीं दीखते। मुझे ठीक से याद नहीं की इन्हें अंतिम बार कब देखा था। लेकिन यह तय है कि पिछ्ले बारह सालों में तो नहीं देखा। शहरीकरण और रोजी रोटी का दबाव इनके विलुप्त होने के मुख्य कारणों में से एक है। इनका जिक्र तो किस्से कहानियों में भी नही है। उत्तर आधुनिकता के इस समय में हम सचमुच कुछ रोचक कलाओं से वंचित होतें जा रहें हैं। अपने बच्चो को देने के लिये हमारे पास अत्याधुनिक यंत्र और प्ले स्कुल तो हैं लेकिन समाज को जीवंत रखने वाली ये कलायें नहीं है।
अमितेश कुमार
amitesh0@gmail .com
vatsrj@yahoo.com
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009
सोमवार, 7 दिसंबर 2009
भगवती गीत
मैं इस बार अपने घर से अपनी माँ की डायरी उठा के ले आया हूँ. उसमे मिथिला में होने वाली संस्कारों और लोक व्यवहारों से संबधित बहुत से गीत है. इस श्रृंखला में पहली बार भगवती गीतों के साथ शुरू कर रहा हूँ.
भगवती गीत
1
दुर्गा नाम तोहार हे जननी…
कालीनाम तोहार…
खड्ग खप्पर दाहिन कर राखल
निशुम्भ के कैलऊ संहार हे जननी…
दुर्गा नाम तोहार…
रक्त बीज महिषासुर मारल
केलउ असुर संहार हे जननी
दुर्गा नाम तोहार…
निसी वासर कैलास शिखर पर
मिली क कैलौ विहार हे जननी
दुर्गा नाम तोहार…
हम सन पतित अनेको तारल
हमरो करब उद्धार हे जननी
दुर्गा नाम तोहार…
2
हम अबला अग्यान हे जननी-2
धन समपति किछु नहिं हमरा
नहिं अछि किछुओ ध्यान हे जननी
हम अबला…
नहिं अछि बल, नहिं अछि बुद्धि,
नहिं अछि किछुओ ग्यान हे जननी
हम अबला…
कोन विधि हम भवसागर उतरब
अहिं के जपब हम नाम हे जननी
हम अबला…
3
आब नहिं बाचत पति मोर हे जननी आब नहिं बाचत पति मोर
चारु दिस हम हेरि बैसल छी किया नै सुनई छी दुख मोर हे जननी
आब नहिं बाचत…
उलटि पलटि जौ हम मर जायब हसत जगत क लोक हे जननी
आब नहिं बाचत पति मोर…
एहि बेर रक्षा करु हे जननी पुत्र कहायब तोर हे जननी
आब नहिं बाचत पति मोर…
4
सुनु सुनु जगदम्ब आहां हमर अवलम्ब , आहां रहि जईयौ प्रेम के मंदिरवा में
फ़ूल लोढब गुलाब पुजा करब तोहार … आहां रहि जईयौ प्रेम के ….
कंचन धार मंगायेब, अमृत अल सजायेब मां के आगे लगायेब प्रेम के मंदिरवा में
सेवक कहथि करजोरी मईया विनती सुनु मोर आहां रहि…
5
हे जगदम्ब जगत मां अम्बे प्रथम प्रणाम करई छी हे!
नहिं जानि हम सेवा पुजा अटपट गीत गवई छी हे!
सुनलऊ कतेक अधम के मइय़ा मनवांछित फ़ल दई छी हे!
सुत संग्राम चरण सेवक के जनम क्लेश हरई छी हे!
सोना चांदी महल अटारी सबटा व्यर्थ बुझई छी हे!
एक अहां के प्रेम चाहई छी प्रान प्रदान करई छी हे!
दुख के हाल कहु कि मईया आशा ले जिवै छी हे!
हमरा देखि क आख मुनइ छी पापी जानि डरई छी हे!
प्रेमी जग स पावि निराशा नयन नीर बहवई छी हे !
नोर बटोरि आहां लय मैया मोती हार गथई छी हे!
भजई छी ताराणि निशिदिन किया छी दृष्टि के झपने।
6
अवई अछि नाव नहिं भव स कदाचित ललित छी अपने।
वैजन्ती मंगला काली शिवासिनी नाम अछि अपने।
हमर दुख कियो नहि बुझय कहब हम जाय ककरा स कृपा करू आजु हे जननी बेकल भय आवि बैसल छी।
7
वीनती सुनु जगतारिणि मईया शरण आहांक हम आयल छी
कतहु शरण नहिं भेंटल जननी जग भरि स ठुकरायल छी
कत जन पतितक कष्ट हरण भेल आहां हमर किया परतारई छी
वामही अंग वामही कर खप्पर, दाहीन खडग विराजई छी
अरुण नयन युग अंग कपइत, हंसइत अति विकराल छी
छनहिं कतेक असुर के मारल, कतेक भयल जिवताने छी
8
करु भवसागर पार हे जननी करु भवसागर पर
के मोरा नईया के खेवैया के उतारत पार हे जननी
अहीं मोरा नइया अहीं खेवैया अहीं उतारब पार हे जननी
के मोरा माता के पिता के सहोदर भाई हे जननी
अहीं मोरा माता अहिं मोरा पिता अहिं सहोदर भाइ हे जननी
9
काली नाम तोहार हे जननी!… काली नाम तोहार
जाही दिन अवतार भयो है पर्वत पर असवार हे जननी!
ताही दिन महिषासुर मारल सब देवन करथि पुकार हे जननी!
कलयुग द्वापर त्रेता सतयुग सब युग नाम तोहार हे जननी!
तुलसीदास प्रभु तुम्हरे दरस को गले में मुण्ड के माल हे जननी!
10
युग युग स नाच नचा रहलंउ भव मंच ऊपर जननी हमरा
सत जानु एही में कनिको नहिं आनंद भेंट्य जननी हमरा
युग कखनो भुतल समीरन में, कखनो आकाश धरातल में, कखनो जल बीच हमरा नचवई छी सतत जननी हमरा
अगणित युग क चक्कर कटलहुं, अगणित वेष धारण कयलयुं, नहिं भेल अन्त इ लिखलाहा घुरमुरिया ई जननी हमरा
मन हमर अशान्त रहीत नहीं जौ कसीतउ नहीं विविध प्रलोभन में त बुझि लिय सकितहूं नहिं नचा कय दिवस एना जननी हमरा
सेवक जन ई अभिनय स यदि भेलउ खुशी, बड ईनाम दिय नहीं त ई नाटक मंडल स झट झारि दिअ जननी हमरा
11
वरदान अहां स कोना मांगु आशीषक आश किया नै करु
कतबो यदि पुत्र कपुत हुये पर मातु कुमातु कतहु ना सुने जौ मातु कुमातु हुये त कहु फ़ेर ममता नाम किया नै धरु
देखि बाट बहुत भुतिआए गेलहु पथ बीच भ्रमर पथ भ्रष्ट भेलऊ करु मुक्त शारदे सब भय स हे आदि शक्ती कल्याण करु

सोमवार, 30 नवंबर 2009
धर्मेन्द्र के हिन्दी सिनेमा में पचास साल
रविवार के जनसत्ता से एक खास जानकारी मिली कि फ़िल्म अभिनेता धर्मेन्द्र फ़िल्म जगत में पचास साल पूरे करने जा रहे हैं। खबर पढते ही धर्मेन्द्र के पूरे कैरीयर पर नजर पड गई और एक अफ़सोस यह उभरा कि धर्मेन्द्र एक ऐसे अभिनेता रहे जिनकी अभिनय प्रतिभा का ठीक ठीक मुल्यांकन नहीं हो पाया। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि अपने कैरीयर में धर्मेन्द्र को एक भी फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड नहीं मिला। मिला तो वो भी लाइफ़ टाइम अचीवमेंट। इस अवार्ड को लेते हुए धर्मेन्द्र ने कहा “ मैं हर साल फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड से पहले सूट सिलवाता था कि इस बार शायद यह अवार्ड मिल जाये। लेकिन कभी नहीं मिला”।
धर्मेन्द्र फ़िल्म जगत में संभवतः टैलेंट हंट के जरिये पहूंचने वाले शुरुआती कलाकार रहे होंगे। फ़िल्मफ़ेअर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को जीतने के कारण उन्हें बिमल राय जैसे निर्देशक ने अपनी फ़िल्म बंदिनी में काम करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि बंदिनी हिन्दी के बेहतरीन फ़िल्मों में से एक है। इस फ़िल्म में अशोक कुमार और नुतन के बीच में धर्मेन्द्र ने अपनी मजबुत उपस्थिती दर्ज कराई। धर्मेन्द्र ने जब फ़िल्म में अपनी पारी शुरु की तब वो दिलीप, राज और देव का युग था, इसके बाद राजेश खन्ना और अमिताभ का युग आया। धर्मेन्द्र इन सबके साथ मजबुती से जमे रहे और अपनी पहचान को पुख्ता करते रहे।
फ़ूल और पत्थर(1966) की सफ़लता से धर्मेन्द्र के साथ जो हीमैन की छवि जो चिपकी वो अंत तक चिपकी रही। हमेशा उन्हें कुत्ते मैं तेरा खून पी जाउंगा के साथ याद किया जाता रहा। लेकिन हम जब उनके द्वारा निभाई गयी भूमिका को देखते हैं तो उनके रेंज का पता चलता है। शोले का वीरु, चुपके- चुपके का प्रोफ़ेसर, सत्यकाम का सत्यप्रिय, नौकर बीवी का में दब्बु पति, सुरत और सीरत का नेत्र हीन प्रेमी इत्यादि उनकी अभिनय की विविधता का परिचय देता है।
वस्तुतः देखा जाये तो धर्मेन्द्र ने हमेशा दो तरह की फ़िल्में कि एक उस प्रकार कि जिसमें उनकी ही मैन की छवि सुदृढ होती रही जो बाक्स आफ़िस की मांग थी। इस श्रेणी में शोले, चाचा-भतिजा, धर्म वीर, कर्तव्य, यादों की बारात, तहलका, इत्यादि फ़िल्में की। दूसरी तरफ़ उन्होंने विसी फ़िल्में की जिसमे उनका अभिनेता तुष्ट होता था। इस श्रेणी में बंदिनी, चुपके चुपके, सत्यकाम इत्यादि फ़िल्में हैं। वैसे फ़ार्मुला फ़िल्मों में भी उनका अभिनय दोयम नहीं है पर बाद में जाकर वे अपने को दोहराने लगे। अस्सी और नब्बे दशक में उन्होंने ऐसी ना जाने कितनी फ़िल्में की जो भुल जाने के योग्य है। वैसे यह युग हिन्दी सिनेमा का सबसे खराब दौर था। इस दौर में धर्मेंद्र नायक के रोल के लायक नहीं रह गये थे पर तब भी उनको केंद्र में रख के फ़िल्में बनी। उस दौर मे बुजुर्ग अभिनेता तुरंत चरित्र भुमिका में आने लगते थे। यह धर्मेंद्र का जलवा था।
हिन्दी सिनेमा में धर्मेन्द्र को जिस भुमिका के लिये सम्मान मिलना चाहिये वो है सत्यकाम। अभिनय के लिहाज से यह फ़िल्म अद्भुत और अविस्मरणीय है। एक सत्यवादी, निर्भीक उर्जावान इंजीनियर का किरदार धर्मेन्द्र ने इतनी शिद्दत से निभाया है कि फ़िल्म देखने के बाद अंतर्मन भीग जाता है। अशोक कुमार और संजीव कुमार जैसे अभिनेताओं के मध्य वे इस फ़िल्म में सबसे ऊंचे खडे होते हैं। घुटन और अंतर्द्वंद्व का अभिनय अभिभुत कर देता है। शोले में दोस्त के लिये जान लगा देने वाले वीरु और चुपके चुपके के प्रोफ़ेसर धर्मेन्द्र की अन्य यादगार भुमिका है। दोनों ही भुमिकाओं से उनके हास्य उत्पन करने की क्षमता का परिचय मिलता है।
धर्मेन्द्र ने हिन्दी सिनेमा को निर्माता के तौर पर भी योगदान दिया है। बेताब, घायल और सोचा ना था जैसी उल्लेखनीय फ़िल्में उन्होंने निर्मित की है। इसी सोचा ना था से इम्तियाज अली समर्थ निदेशक के तौर पर पहचाने जाने लगे हैं। अभिनय के उनकी परम्परा को उनका परिवार आगे बढा रहा है। इसमें सन्नी देयोल और अभय देयोल जैसे समर्थ अभिनेता हिन्दी सिनेमा को मिलें हैं। गौर करने की बात यह रही कि फ़िल्मफ़ेअर ने उनको अभिनेता बनने का मौका दिया और इसके बाद सीधे लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दे दिया । जाहिर है कि उनकी उपेक्षा हुई। इस उपेक्षा के बाद भी वे अपने समकालीन सुपरस्टारों के चकाचौंध मे गुम नहीं हुए। उनका अपना एक विशिष्ट पहचान और दर्शक वर्ग बरकरार रहा। वरना आसान नहीं होता फ़िल्म जगत में पचास साल पूरा कर लेना वो भी चमकते हुए। हमने कई सितारों का हश्र देखा है। वक्त आ गया है कि हम उन अभिनेताओं का मुल्यांकन भी करना शुरु करे जो सुपरस्टार नहीं रहे पर जिनका विशेष प्रभाव है। निश्चय ही धर्मेन्द्र का नाम उसमें अग्रिम पंक्ति में होगा।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)