सोमवार, 27 जुलाई 2009

बिखरे बिंब का सामना

बिखरे बिंब का सामना

लगभग तीन महिने के अन्तराल के बाद कोई नाटक देखा। संगीत नाटक अकादमी, पुरस्कार विजेताओं का उत्सव करा रहा है। इसी अवसर पर। नाटक हो रहा था गिरिश कर्नाड का बिखरे बिंब, नाटक की एक मात्र पात्र को जिया अरुंधती नाग ने।

आम तौर पर नाटक देखने जाने का मेरा जो अनुभव रहा है उसी के आधार पर मैं नाटक देखने 6.30 में पहुंचा क्योंकि अखबारों मे समय वहीं दिया गया था। और हिन्दी नाटकों के लिये उतनी भीड तो हो्ती नहीं। कमानी के सामने पहुंचते ही मैं गलत हो गया क्योंकि दरवाजा बंद हो गया था हाउसफ़ुल के कारण। लेकिन दर्शक वहां जमे हुए थे और अंदर जाने की लगातार मांग कर रहे थे। काफ़ी हंगामे और शोर शराबे के बाद अंदर जाने दिया गया लेकिन तब तक आधे घंटे का नुकसान हो गया था। इसकी जिम्मेवारी कमानी के प्रबंधकों पर ही थी। अन्दर जाने के बाद देखा तो उनके दावे को झूठा पाया कि काफ़ी लोग अन्दर में जमीन पर पहले से बैठे हुए हैं। हकीकत यह थी कि अन्दर कुर्सियां भी खाली थी। उनके निरंकुश रवैये के चलते कई दर्शक लौट गये और कुछ का नाटक छूट गया। कमानी में अक्सर ऐसे होता है टिकट रहने के बाद भी प्रवेश में काफ़ी मशक्क्त करनी पडती है।

खैर…नाटक जहां से भी देखा अनुभव किया कि ना देखना कितना नुकसानदायक होता। शिल्प के स्तर पर अनुठा प्रयोग था, एक ही पात्र को उसके प्रतिबिम्ब के सामने खडे कर देना। प्रयोग का आधार आधुनिक तकनीक थी जिसमें बिंबो या तस्वीर के विकृत हो जाने को सम्वादों कथ्यों और प्रयोगों के जरिये उभारा गया ।

मंजुला नायक के जीवन के खोखलेपन, फ़रेब, विवशता, अकेलेपन… को उसके बिंब ने उसके सामने ला दिया जिससे अंततः उसने पीछा छुडाना चाहा..पर ऐसा कहां हो पाता है। कैरीयर के पीछे भागते हुए अपने परिवार की उपेक्षा, पति से दुरी, परिणामस्वरुप पति मंजुला नायक के अपाहिज बहन की ओर आकर्षित हो जाता है। यह आकर्षण जिस्म से परे है जिसे मंजुला अपने जिस्म में महसुस करती है। बहन की मौत के बाद उसके उपन्यास को अपने नाम से छपवाकर प्रसिद्धि पा जाने के बाद भी मंजुला अपने मृत बहन से हार जाती है। मंजुला के इस चरित्र को अरुंधती नाग ने बडॆ शिद्दत से निभाया। स्वर का उतार चढाव, देह भाषा, गति सब कुछ नियंत्रण में था। स्क्रीन पर चल रहे संवाद से तालमेल का अनुठा प्रयोग था। अपने ही प्रतिबिंब ने व्यक्तित्व के नंगापन को उभार दिया। सच है, मनुष्य जो भी कर्म करता है उसके प्रभाव और कारण को वह स्वंय तो जानता ही है। खैर इतना ही कहा जा सकता है कि अविस्मरणीय प्रस्तुति रही।

गिरिश कर्नाड को फ़िल्म के बाद रंगमंच पर उनकी उपस्थिति देखी। आजादी के बाद की भारतीय रंग जगत की वो एक उपलब्धी हैं और बहुआयामी प्रतिभा से युक्त हैं। एक साथ वो अभिनेता, लेखक, निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं। उनको सजीव देखना अच्छा लगा।

एक बात और मन में उठी कि नाटक देखने के लिये जब इतनी भीड होती है तो यह भीड केवल बडे नामों या फ़िल्म के लोगों के उपस्थिति पर ही क्यों होती है। क्या यह भीड नयी रंग प्रतिभा को प्रोत्साहन नहीं देगी? और क्या मुफ़्त में दिखाये जाने वाले नाटकों में ही टूट पडेगी।

सोमवार, 30 मार्च 2009

सबसे प्रिय कविता जो हाल ही में पढी

अपने कॉलेज के पत्रिका हस्ताक्षर के लिए कविता तलाशते हुए एक कविता देखि जो बहुत अच्छी लगी। कवि हैं लाल्टू जी



शब्द

सीखो शब्दों को सही सही

शब्द जो बोलते है

और शब्द जो चुप होते है



अक्सर प्यार और नफरत

बिना कहे कहे जाते है

इनमे ध्वनि नही होती पर होती है

बहुत घनी गूंज

जो सुनाई पड़ती है धरती के इस पार से उस पार तक



व्यर्थ ही कुछ लोग चिंतित है

की नुक्ता सही लगा या नही

कोई फर्क नही पङता

की कौन कह रहा है देस देश को

फर्क पङता है जब सही आवाज नही निकलती

जब किसी से बस इतना ही कहना हो

की तुम्हारी आंखों में जादू है

फर्क पङता है

जब सही ना कही गई हो एक सहज सी बात

की ब्रह्माण्ड के दुसरे कोने से आया हूँ

जानेमन छूने के लिए।



शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2009

चल चला चल के बहाने


इस बिच में फ़िल्म आई चल चला चल। अखबारों में उसकी समीक्षा पढी सभी अखबारों ने फ़िल्म को खारिज कर दिया और आश्चर्य व्यक्त किया की गोविंदा ने ऎसी फ़िल्म की क्यों....मुझे इस फ़िल्म को देखने का मौका मिला और आअश्चार्यजनक रूप से फ़िल्म अच्छी लगी...मुझे शक हुआ की हो है की फ़िल्म बस मुझे अच्छी लगी हो मैंने अपने और साथियों से puchhaa...फ़िल्म सभी को अच्छी लगी थी।दरअसल फ़िल्म एक सीधे साधे नौजवान की कहानी है जो अपनो के और समाज के खल यंत्रो से घिरा हुआ अपनी जिंदगी की 'बस ' चलाना चाहता है । इस काम में उसके साथ उसके प्रेरक पिता और मित्र है। वह अपने काम में व्यस्त सब से भले तरीके से पेश आता है । लेकिन समाज के तंत्र में आख़िर वह फस ही जाता है ...अंततः जित उसी की होती है...इस सीधी सी कहानी में एक मजदुर यूनियन का नेता नुमा गुंडा, सरकारी कर्मचारी,वकील भे है,साथ ही एक दारुबाज पिता की बेटी जो हीरो को बेवकूफ बनाती रहती है.... खैर इस फ़िल्म के बहाने मैं जो बात कहना चाहता हूँ ॥वो यह है..की फ़िल्म समीक्षा वर्तमान में बुरी तरह पूर्वाग्रह ग्रस्त है...वो एक ख़ास तरह की फिल्मो को ही सफल होते देखना चाहती है..खैर अधिकाँश प्रोजेक्टेड फिल्में फ्लॉप हो जाती है...जनता बहुधा इनके झांसे में नही आती। एक कारन मुझे और लगता ही की ,,आज के दौर में कोई चल चला चल के हीरो जैसे चरित्र को नही pacha paataa. यथार्थ को देखने का यह एकांगी दृष्टिकोण समाज में आज आम हो गया है। यह दृष्टी देव डी जैसे चरित्र को स्वीकार कर इसे एक महान फ़िल्म घोषित करती है तो चल चला चल जैसी हलकी फलकी फिल्मो के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाती है।